सिंहेश्वर.
सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति द्वारा शिवगंगा पोखर से जुड़े विभिन्न कार्यों व सेवाओं के लिए डाक प्रक्रिया का आयोजन किया गया. यह डाक मंदिर न्यास समिति के सचिव सह डीडीसी अनिल बसाक के नेतृत्व में हुआ. डाक के तहत शिवगंगा पोखर में पल रहे मछली बिक्री, मुंडन से प्राप्त बाल, पूर्व व महिला शौचालय (20-20 यूनिट), नौका परिचालन, वाहन पूजा न्यौछावर, मंदिर कंपाउंड हाट व गुदरी का आवंटन किया जाना था. हालांकि वाहन पूजा न्यौछावर, मंदिर कंपाउंड हाट और गुदरी के डाक में एक भी बीडर ने भाग नहीं लिया. इस डाक प्रक्रिया में न्यास सदस्य योगनारायण राय, धीरेन्द्र मंडल, रौशन ठाकुर, दिलीप खंडेलवाल, प्रबंधक भवेश कुमार सिंह, लेखपाल राकेश श्रीवास्तव, लिपिक बालकिशोर यादव, सहायक जैकी आनंद, ऑपरेटर श्रवण कुमार, प्रेमराज आदि मौजूद थे. नौका बिहार मनोज ने किया अपने नाम नौका परिचालन के डाक में तीन बीडर हुए शामिल हुए, जिसमें गौरीपुर के मनोज कुम्मार, सनोज कुमार और रामपुर के शिवशंकर कुमार ने भाग लिया. बोली की शुरुआत एक लाख 56 हजार रुपये से हुई और एक लाख 60 हजार रुपये की उच्चतम बोली लगाकर अपने नाम किया.मछली बिक्री में 18 ने कटाया एनआरमछली बिक्री के लिए 18 बीडरों ने एनआर कटाया. इसमें पांच अनुपस्थित रहे. इस डाक में अंततः दिवाकर ठाकुर के 4.75 लाख हजार की बोली को पीछे छोड़ते हुये बमबम मुखिया ने पांच लाख रुपये में अपने नाम कर लिया. बताया कि इस बीड में दिवाकर ठाकुर, बमबम मुखिया, सज्जन मुखिया, अशोक कुमार, विजेंद्र मुखिया, बबलू मुखिया, विकास कुमार, प्रदीप मुखिया, घोलट मुखिया, कृष्णनंदन कुमार, मनोज कुमार, करण कुमार, पप्पू मुखिया, अर्जुन मुखिया, हीरा मुखिया, बिपिन कुमार, सुबेंद्र कुमार और कुंदन कुमार ने भाग लिया था.
मुंडन से प्राप्त बाल का रोहित ने लिया डाकमुंडन से प्राप्त बाल की उच्चतम बोली लगाकर रोहित ने डाक अपने नाम किया. मुंडन से प्राप्त बाल में रोहित कुमार अव्वल मुंडन से प्राप्त बाल के डाक में छह बीडर रोहित कुमार, देव कुमार, अभिनंदन कुमार, सुबेंद्र कुमार, ललटू कुमार और कुंदन कुमार ने एनआर कटाया, जिसमें चार ही उपस्थित हुए. बोली एक लाख 54 हजार रुपये से शुरू होकर साढ़े छह लाख रुपये तक पहुंची. जिसमें मल्लिक टोला निवासी रोहित कुमार ने सर्वाधिक बोली लगाकर बाजी मारी.संतोष ने लिया शौचालय का डाक
शौचालय संचालन के लिए 10 बीडरों ने भाग लिया. जिसमें एक लाख 21 हजार रुपये से शुरू डाक को संतोष कुमार ने 6.75 लाख की उच्चतम बोली लगाकर डाक अपने नाम किया. इस बोली में दिवाकर ठाकुर, बलराम सिंह, राजीव कुमार, संतोष कुमार, पिंटू कुमार मेहता, दिलीप राम, ललटू कुमार, सुबेंद्र कुमार, कुंदन कुमार और समरेंद्र कुमार सिंह ने भाग लिया.