स्टेट गेम्स 2026 के लिए मधेपुरा में महिला व पुरुष हॉकी टीम के लिए चयन ट्रायल आज

स्टेट गेम्स 2026 के लिए मधेपुरा में महिला व पुरुष हॉकी टीम के लिए चयन ट्रायल आज

मधेपुरा. खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं बिहार ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्टेट गेम्स 2026 आयोजित होने वाला है. इसमें भाग लेने हॉकी एसोसिएशन ऑफ मधेपुरा की ओर से महिला एवं पुरुष हॉकी टीम के गठन के लिए ओपन चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है. यह चयन ट्रायल नीलमणि रेजिडेंशियल स्कूल, कमलपुर स्थित हॉकी मैदान में 05 फरवरी 2026 (गुरुवार) को दोपहर 2:30 बजे से आयोजित होगा. हॉकी एसोसिएशन ऑफ मधेपुरा के सचिव रामपुकार कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि यह ट्रायल पूरी तरह खुली प्रक्रिया के तहत आयोजित हो रहा है. इससे जिले के अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल सके. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य मधेपुरा जिले से बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन कर राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करना है. हॉकी एसोसिएशन ऑफ मधेपुरा के अध्यक्ष ई नवीन चंद्र नवीन ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को मंच देना संघ की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि स्टेट गेम्स 2026 मधेपुरा के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है. हम चाहते हैं कि जिले के खिलाड़ी पूरे मनोयोग से ट्रायल में भाग लें और राज्य स्तर पर मधेपुरा का नाम रोशन करें. संयुक्त सचिव विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन ट्रायल के लिए किसी भी प्रकार की आयु सीमा निर्धारित नहीं की गयी है. हालांकि, खिलाड़ी का बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है तथा आधार कार्ड में बिहार राज्य का पता दर्ज होना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GUNJAN THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >