मधेपुरा.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर शनिवार को घोषित मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणामों में जिले के भीरखी वार्ड 26 के निवासी राजेश कुमार की पुत्री काजल कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया है. 476 अंक प्राप्त कर उन्होंने राज्य में चौथा एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया. उनकी इस सफलता पर परिवार, मोहल्ले एवं पूरे इलाके में जश्न का माहौल है. काजल कुमारी के पिता राकेश कुमार एक सेवानिवृत्ति सैनिक है. जबकि उनकी मां ममता देवी गृहिणी हैं. आर्थिक चुनौतियों के बावजूद काजल एवं उनके परिवार ने कभी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से यह सफलता अर्जित की काजल उत्क्रमित केशव कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, मधेपुरा में पढ़ाई करती थी.उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया. काजल ने बताया कि शुरू में वे दिन में चार घंटे पढ़ाई करते थे, लेकिन परीक्षा नजदीक आने पर इसे 10 से 12 घंटे कर दिया. अंतिम के दो-तीन महीने में उन्होंने रात रात भर जगकर पढ़ाई की जिसका परिणाम हुआ यह कि वो अपने माता पिता का नाम रौशन की.
सुशांत का मानना है कि सेल्फ स्टडी ही उनकी सफलता का मुख्य कारण है. उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें प्रेरित किया. जब वे कभी थक जाते थे, तो उनके पिता उन्हें समझाते कि मेहनत का फल जरूर मिलता है. यही बात उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रही. सुशांत की सफलता से गांव में जश्न का माहौल है. पूरे परिवार के साथ-साथ गांव के लोगों ने भी मिठाइयां बांटी एवं उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया.बुजुर्गों का कहना है कि काजल की यह सफलता मोहल्ले के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी. काजल सिर्फ यहीं रुकने वाले नहीं हैं. उनका अगला लक्ष्य 12वीं परीक्षा पास कर एक बड़े अधिकारी बनने का है.
