सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था ठप

सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था ठप

सिंहेश्वर.

नगर पंचायत में सफाई कर्मी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. इससे नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में कूड़ा पसर है. सफाई कर्मियों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे काम पर नहीं लौटेंगे.

नगर पंचायत क्षेत्र में एनजीओ के माध्यम से सफाई कार्य कराया जाता है. कर्मियों का आरोप है कि कई वर्षों से कार्य करने के बावजूद उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. वेतन वृद्धि, आइडी कार्ड व वर्दी की मांग हड़ताल में शामिल सफाई कर्मियों ने बताया कि उनसे सुबह और शाम दोनों समय काम लिया जाता है. इससे आने-जाने में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है. इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त वेतन नहीं मिलता है. कर्मचारियों का कहना है कि वे कई बार नगर प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई. उन्होंने कहा कि लगातार उपेक्षा के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा.

कर्मियों का आरोप है कि एजेंसी द्वारा उनका इपीएफ नियमित रूप से जमा नहीं किया जा रहा है. सफाईकर्मियों ने आवेदन की प्रतिलिपि मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद, वार्ड पार्षदों, श्रम संसाधन विभाग बिहार, नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार, जिलाधिकारी तथा मुख्यमंत्री को भेजा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >