मधेपुरा के मुरलीगंज में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

मधेपुरा के मुरलीगंज में पुलिस और चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सड़क सुरक्षा व अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. नियम तोड़ने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

Madhepura News: मधेपुरा जिले के मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या और सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है. बाजार में अव्यवस्थित यातायात और अवैध पार्किंग से आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिस प्रशासन और चैंबर ऑफ कॉमर्स ने संयुक्त रूप से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान दुकानदारों, वाहन चालकों और आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और बाजार को व्यवस्थित बनाए रखने की अपील की गई.

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह अभियान केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहेगा. यदि इसके बाद भी सड़क पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग जारी रही तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जाममुक्त बाजार बनाने की पहल

प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नूरुल हक के नेतृत्व में निकले इस अभियान का उद्देश्य बाजार में सुचारु यातायात व्यवस्था बहाल करना और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना था.

टीम ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें. वहीं दुकानदारों से कहा गया कि वे सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा लें ताकि पैदल चलने वालों और वाहनों को आने-जाने में परेशानी न हो.

नियम तोड़े तो होगा चालान

अभियान के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जागरूकता अभियान के बाद भी लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान काटा जाएगा, जबकि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन का कहना है कि जाममुक्त और सुरक्षित बाजार केवल सरकारी प्रयासों से नहीं बन सकता. इसके लिए आम लोगों और व्यापारियों का सहयोग भी जरूरी है.

व्यापारियों ने भी निभाई जिम्मेदारी

चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिव शंकर भगत ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और जाममुक्त बाजार बनाना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक दुकानदार और नागरिक का भी कर्तव्य है.

उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे सड़क पर सामान फैलाकर अतिक्रमण न करें और ग्राहकों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें. उनका कहना था कि सभी के सहयोग से ही बाजार की व्यवस्था बेहतर बनाई जा सकती है.

अभियान में कई लोग रहे मौजूद

इस संयुक्त अभियान में चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव विनोद बाफना, कोषाध्यक्ष सूरज जायसवाल, उपाध्यक्ष विनय जायसवाल, कुंदन सोनी, सह सचिव राजीव जायसवाल, कार्यालय प्रभारी मनीष विनायक, प्रेम कुमार, भोला स्वर्णकार, पप्पू चौधरी, सुनील अग्रवाल, शंकर चौधरी और कन्हैया चौधरी सहित कई व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे.

प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर हो और लोगों को जाम से राहत मिल सके.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: भागलपुर स्टेशन पर शुरू हुआ स्लीपिंग पॉड यात्री निवास की सुविधा, 46 बेड की सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनों पर भी बड़ा अपडेट


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjay kumar

Published by: Pratyush Prashant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >