गैस नहीं मिलने को लेकर किया सड़क जाम

भीड़ इतनी अधिक थी कि एजेंसी परिसर एवं आसपास का इलाका पूरी तरह भर गया.

सिंहेश्वर

थाना क्षेत्र अंतर्गत गैस नहीं मिलने को लेकर उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर दिया. बताया गया कि सुबह से लाइन में लगे उपभोक्ता गैस नहीं मिलने पर सड़क पर उतर गये और सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह नें सूझबुझ का परिचय देते हुये लोगों को पहले शांत किया फिर समझाते हुये सड़क जाम को भी समाप्त किया.

मौके पर सिंहेश्वर थानाध्यक्ष नें खड़ा हो कर गैस का लाइन लगवा कर लोगों को वितरण कराया. इससे पहले सिंहेश्वर गम्हरिया मुख्य मार्ग में स्थित शिव शक्ति इण्डेन गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गयी थी. भीड़ इतनी अधिक थी कि एजेंसी परिसर एवं आसपास का इलाका पूरी तरह भर गया. हालात तब बिगड़ने लगे जब लंबा इंतजार कर रहे लोगों का धैर्य जवाब देने लगा एवं कुछ उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुये हंगामा शुरू कर दिया. और शाम में लोग सड़क पर उतर गये. कई लोग अपने खाली सिलिंडर लेकर पहुंचे थे तो कुछ लोग केवल वाउचर लेने के लिए कतार में खड़े थे. जैसे- जैसे समय बीतता गया. कतारें और लंबी होती चली गईं. जिन उपभोक्ताओं ने पहले से गैस बुकिंग कराई हुई थी. उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर देने की प्रक्रिया शुरू की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >