पुरैनी़ राष्ट्रीय जनता दल ने मंगलवार को पुरैनी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को धरना दिया, जिसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अविनाश यादव ने किया़ धरना के माध्यम से महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून-व्यवस्था और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की. धरना को संबोधित करते हुए ई नवीन निषाद ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है. उन्होंने कहा कि आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और रोजगार जैसी मूलभूत समस्याएं अब भी बनी हुई हैं. सरकार जनसमस्याओं के समाधान में विफल रही है और जनता बदलाव चाहती है. राजद नेता डॉ विक्रम सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है. उन्होंने बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, कानून-व्यवस्था और विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त की. मुखिया कुंदन सिंह ने किसानों को मक्का का 2400 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने, जीविकोपार्जन योजना की लंबित किस्तों का भुगतान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का नियमित वितरण, प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में व्याप्त घूसखोरी पर रोक तथा राशन वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग की. मौके पर विकास चंद्र यादव, प्रो मनोज यादव, पवन यादव, मनोरंजन सिंह, शालिग्राम शर्मा, आनंदी मंडल, मनोज कुमार, कुमार दास, शंभू कुमार राम, सुनील कुमार दास, मो. जमील, सीताराम यादव, बलराम यादव, रमेश सिंह, युगेश किशोर यादव, ललन यादव, शहजादी खातून, अब्बास राही आदि मौजूद थे़.
महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद ने दिया धरना

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद ने दिया धरना
Copied link
महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद ने दिया धरना