फसल क्षति मुआवजा व गैस किल्लत को लेकर राजद ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन

प्रखंड क्षेत्र में फसल क्षति मुआवजा व एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल ने प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कुमारखंड. प्रखंड क्षेत्र में फसल क्षति मुआवजा व एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल ने प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार ने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हाल के दिनों में प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अब तक उन्हें समुचित मुआवजा नहीं मिल पाया है. इससे किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है. नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है और राहत कार्यों में भारी अनियमितता बरती जा रही है. वहीं एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत पर भी वक्ताओं ने नाराजगी जताई. हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें फसल क्षति का उचित आकलन कर जल्द मुआवजा देने तथा गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की गई. इस मौके पर कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष प्रो वेदप्रकाश, देवनंद यादव, परमेश्वरी यादव, शशिशेखर यादव, जयराम यादव, चंदन साह, रतन यादव, चंद्रकिशोर यादव, रूपेश कुमार, अरविंद यादव, मु. मुर्तुजा, मु. सिकन्दर, बसंत कुमार, बिजेंद्र चौपाल, ललित चौपाल, संतोष शर्मा, इंदल कुमार, संजय कुमार पप्पू, अजय कुमार, सौरभ कुमार, आशीष कुमार, रामचन्द्र ठाकुर, निर्मल यादव, चानो मंडल, चंदर यादव, नरेश यादव, धीरेन्द्र कुमार, हरिकिशोर ठाकुर, उमेश यादव, नौशाद आलम, मु. कौशर, मु. मुजाहिद, खुर्शीद आलम, विनोद साह, राजकुमार, अशोक मेहता, रामकुमार मुखिया, विकास कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >