उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरैनी के छात्र शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना

बांका जिला स्थित मंदार पर्वत और अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर ले जाया गया.

पुरैनी, मधेपुरा. उच्च मध्य माध्यमिक विद्यालय पुरैनी के बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया. यह यात्रा मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत आयोजित की गयी है. इसमें छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ बस से निकले. विद्यालय परिसर में पूर्व प्रमुख जवाहर मेहता, सांसद प्रतिनिधि निर्मल ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष राजेश मोदी और प्रधानाध्यापक छबेन्दर कुमार मेहता ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर विकास कुमार, रमेश साह , अबुल हसनाथ, हितेश कुमार, सच्चिदानंद राम, अमीषा भारती, सचिन कुमार सहित कई अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे.छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए बांका जिला स्थित मंदार पर्वत और अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर ले जाया गया.इस एक दिवसीय यात्रा का उद्देश्य उन्हें क्षेत्र के ऐतिहासिक धरोहरों से अवगत कराना है.इस परिभ्रमण के लिए विद्यालय द्वारा कुल 41 बच्चों का चयन किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >