जर्जर सड़क को दुरूस्त करने की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

जर्जर सड़क को दुरूस्त करने की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

उदाकिशुनगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रहटा चौक के समीप एनएच 106 से फनहन गांव जाने वाली जर्जर सड़क को दुरूस्त करने की मांग को लेकर शनिवार को लोगों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों ने व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की. लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण पांच – छह साल पहले हुआ था. लोगों का कहना है कि निर्माण के वक्त गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया. इस कारण कम समय में ही सड़क ध्वस्त हो गया. इससे आवागमन में परेशानी हो रही है. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि यदि जल्द सड़क को दुरूस्त नहीं किया जायेगा, तो आंदोलन किया जायेगा. प्रदर्शन में हेमंत कुमार उर्फ सोना सिंह, अमर आशीष, गौरव कुमार, सुधीर मंडल, अजय कुमार मंडल, राजेन्द्र मंडल, बीरेन्द्र मंडल, सूजनारायण मंडल, सिंटू कुमार आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >