संगोष्ठी में बच्चों को दिया प्रगति पत्र

संगोष्ठी में बच्चों को दिया प्रगति पत्र

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय बालक में सोमवार को प्रवेश से प्रगति तक कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें विद्यालय और अभिवाहक साथ – साथ अभियान के साथ बच्चों के बीच प्रगति पत्र का वितरण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कुमार संजय प्रताप ने की. बताया कि स्कूली बच्चों के वार्षिक मूल्यांकन के बाद आठवीं पास आउट बच्चों को प्रगति पत्र निर्गत किया गया. वहीं संगोष्ठी में मौजूद अविभावकों से आह्वान किया कि अप्रैल माह से नया नामांकन वर्ग प्रथम से लेकर छठी तक के बच्चों का जारी है. जिसमें आप अपने – अपने बच्चों का नामांकन ससमय स्कूल में कराना सुनिश्चित करें. वहीं एचएम ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि समय-समय पर अभिभावक संगोष्ठी में भाग लेकर बच्चों के प्रगति कार्यों का समीक्षा दर्ज करें. मौके पर एचएम कुमार संजय प्रताप, शिक्षक शोभा साहू, कृष्णा कुमारी, संगीता कुमारी,निरज कुमार,संजय कुमार, मुकेश कुमार, सुधाकर कुमार, प्रशांत कुमार, शिक्षा समिति सचिव रंजू देवी,कमरूल हौदा, वार्ड पार्षद संजय मार्शल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >