सिहेंश्वर में रामनवमी के मौके पर निकाली गयी शोभायात्रा

सिहेंश्वर में रामनवमी के मौके पर निकाली गयी शोभायात्रा

सिंहेश्वर. प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को रामनवमी के मौके पर युवा संघ ने शोभायात्रा निकाली, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया. शोभायात्रा को देखने के लिये आस-पास के गांव के सैकड़ों लोग भी पहुंचे थे. नगरवासियों ने अपने घर के आगे साफ-सफाई पहले से ही कर रखी थी. सक्रिय संस्था युवा संघ की ओर से निकाली गयी शोभायात्रा ने ऐतिहासिक रूप ले लिया. जैसे-जैसे शोभा यात्रा आगे बढ़ता गया हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम शोभायात्रा में शामिल होकर भव्य शोभायात्रा का रूप देते गये. हालांकि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने सहयोग किया एवं लगातार जय श्री राम के जयकारे लगाते रहे. युवा व युवती वर्ग के श्रद्धालु श्रीराम के धुन पर लगातार थिरकते रहे. जिस वक्त शोभायात्रा जिस सड़क से गुजर रही थी. उससे पहले ही सभी स्थानीय अपने घर के आगे दीप जलाने से नही चुके थे. शोभायात्रा मुख्य मार्ग सिंहेश्वर मंदिर प्रांगण से निकलकर दुर्गा चौक, पेट्रोल पंप, महावीर चौक, धनवाद चौक होते हुये मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त हुई और फिर आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सहित प्रखंड के वरीय पदाधिकारी भी सजग थे. भगवान से जुड़ी झांकी रहा आकर्षण का केंद्र श्रीराम के दरबार की झांकी पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा. स्थानीय लोग ने बताया कि राम भगवान से जुड़ी झांकी मनमोहन लग रही थी. लगभग पूरे नगरवासी झांकी को देखने के लिए सड़क किनारे खडें रहे और जब तक झांकी आंखों से औझल नही हुई तब तक देखते रहे. गेरूआ रंग में रंग गया सिंहेश्वर रामनवमी के दिन झांकी निकालने के लिएयुवा संघ के सभी सदस्य सहित स्थानीय युवाओं ने दिल खोलकर मेहनत किया और रामनवमी से पूर्व ही पूरे क्षेत्र में गली- गली में गेरूआ रंग के झंडे लगा कर पूरे क्षेत्र को गेरूआ रंग से रंग दिया. झंडे लगाने के लिए संघ के सदस्य सहित स्थानीय युवाओं ने देर रात तीन दिनों तक लगभग दो बजे तक मेहनत करते रहे. शोभायात्रा को सफल बनाने में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, बीडीओ ज्योति गामी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, रुपेश कुमार रूपक, मिलन कुमार, दिलीप खंडेलवाल, सोनू गुप्ता, इंद्रदेव स्वर्णकार, संजीव शर्मा उर्फ लट्टू शर्मा, पंकज भगत, हरिओम चौधरी, गोविंद शर्मा, अनुराग चौधरी, मोहन भगत, मनीष साह, विनय भगत, वार्ड पार्षद प्रदीप राम, रंजीत सिंह, ग्रीनफील्ड स्कूल निदेशक कुंदन कुमार, रवि भगत, सत्यम भगत, विष्णु शर्मा, मुन्ना सोनी, रवि साह, लेखराज, घनश्याम साह, सोनू साह, पंकज महतो, संजीव गोविंद कुमार, पिंटू कुमार, संजीव शर्मा, अरुण कुमार साह, मनीष कुमार, सोनू कुमार, मनोज गुप्ता, विष्णु खंडेलवाल, पिंटू भगत आदि सक्रिय थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >