बंदियों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण मिला

बंदियों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण मिला

मधेपुरा. सिंहेश्वर ब्लॉक कैंपस स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, मधेपुरा के माध्यम से मंडल कारा मधेपुरा में 31 पुरुष बंदियों का 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण दिया गया. इस अवसर पर जेल अधीक्षक ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिया. प्रशिक्षण के दौरान बंदियों को मशरूम की खेती के साथ-साथ एक सफल उद्यमी बनने के गुर सिखाया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना व स्वरोजगार से जोड़ना है. कार्यक्रम में सहायक जेल अधीक्षक सनंदन गोस्वामी, आरसेटी संकाय के राजन कुमार सिंह व कार्यालय सहायक कुमार राहुल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >