यूवीके कॉलेज के प्रेमनाथ बने एनएसएस मधेपुरा के नोडल पदाधिकारी

यूवीके कॉलेज के प्रेमनाथ बने एनएसएस मधेपुरा के नोडल पदाधिकारी

मधेपुरा. बीएनएमयू, मधेपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की गतिविधियों व कार्यों को गति देने के लिए जिला नोडल अधिकारी का चयन किया गया है. कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि कुलपति प्रो बीएस झा ने एनएसएस की गतिविधियों को बढ़ावा देने का निर्देश दिया है. इसी कड़ी में बीएनएमयू क्षेत्रांतर्गत सभी तीनों जिलों में नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. यूवीके कॉलेज, कड़ामा, आलमनगर, मधेपुरा में कार्यक्रम पदाधिकारी प्रेमनाथ आचार्या को मधेपुरा जिले की जिम्मेदारी दी गयी है. एमएचएम कॉलेज, सोनवर्षा- सहरसा के कार्यक्रम पदाधिकारी शशिकांत कुमार को सहरसा और एएलवाइ कॉलेज, त्रिवेणीगंज-सुपौल के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विद्यानंद यादव को सुपौल जिले का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >