राज्य के 8417 डाकघर ग्राहकों के लिए चार को बंद रहेंगे

तीन अगस्त को रविवार है और चार अगस्त सोमवार के दिन भी बंद रहेगा.

मुरलीगंज मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ स्थित व्याहुत धर्मशाला में मुरलीगंज नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र के डाककर्मियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता डाक निरीक्षक कुमार गौरव, डाक अधीक्षक इंद्रदेव प्रसाद शंकर, मास्टर ट्रेनर अनुराग गौतम, अर्णव राज, नीतीश रंजन ने बताया कि डाक विभाग बिहार सर्किल के 22 डिवीजन के सभी 8417 डाकघरों में चार अगस्त को काम बंद रहेगा. पांच अगस्त को भी ग्राहकों को इंतजार करना पड़ सकता है. सुचारू रूप से छह अगस्त से इन डाकघरों में काम शुरू हो पाएगा. ग्राहक अपना काम दो अगस्त तक ही करवा सकते हैं. तीन अगस्त को रविवार है और चार अगस्त सोमवार के दिन भी बंद रहेगा. पांच अगस्त से इन सभी डाकघरों में काम आईटी 2.0 सॉफ्टवेयर से शुरू होगा. इससे पांच अगस्त को भी ग्राहकों को इंतजार करना पड़ सकता है. सुचारू रूप से छह अगस्त से इन डाकघरों में काम शुरू हो पाएगा. बता दें कि डाक विभाग बिहार सर्किल के सभी डाकघरों में नये सॉफ्टवेयर से काम शुरू हो रहा है. मौके पर प्रशांत यादव, उदित यादव,धीरेन्द्र कुमार निराला ,नवीन यादव,शैलेंद्र मंडल धीरेंद्र मंडल विजय यादव नरेश प्रसाद यादव अनुराग गौतम सुशील सिंह बास्की एवं अन्य शाखा डाकपाल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >