सर्वसम्मति से पूनम चुनी गयीं विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव

सर्वसम्मति से पूनम चुनी गयीं विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुखासनी में गुरुवार को बीईओ निर्मला कुमारी व दंडाधिकारी सत्यनारायण रजक की मौजूदगी में शिक्षा समिति के सचिव के चयन को लेकर आमसभा हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पूनम देवी का चयन किया गया. मालूम हो कि इससे पूर्व भी ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से सचिव पूनम देवी का चयन किया गया था, लेकिन सचिव के चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी से शिकायत की गयी थी. जिलाधिकारी ने डीपीओ को पुनः सचिव पद पर बहाली को लेकर निर्देश दिया था. जिसमें डीपीओ ने उदाकिशुनगंज के एसडीएम एसजैड हसन को पत्र भेजकर दंडाधिकारी के मौजूदगी में सचिव पद पर चयन को लेकर दिशा निर्देश दिए थे. इसी आलोक में गुरुवार को सचिव पद का चुनाव किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >