नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज

नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज

आलमनगर. थाना क्षेत्र अंतर्गत रितलाल टोला में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लड़की के मामा ने आलमनगर थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा भांजी घर में थी. इसी दौरान रिश्तेदार के घर आये भागलपुर जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया भीमदास टोला निवासी गंगा कुमार मंडल घर घुस गया. और छेडखानी करने लगा. भांजी के चिल्लाने की आवाज पर हमलोग पहुंचे. वो अपने रिश्तेदार को बुलाकर गाली- गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने लगा एवं रिश्तेदार दिनेश मंडल, शैखर मंडल, रंजित मंडल, दहली मंडल सुरज कुमार ने उक्त लड़के को भगा दिया. वहीं थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >