परिभ्रमण से होता है बच्चों का बौद्धिक विकास: सीओ

परिभ्रमण से होता है बच्चों का बौद्धिक विकास: सीओ

चौसा. कन्या मध्य विद्यालय, चौसा के बच्चे शनिवार को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत परिभ्रमण पर गये. बच्चों को मंदार पर्वत, तेतरी दुर्गा मंदिर, महर्षि मेंही धाम व अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे. परिभ्रमण दल को सीओ उदयकांत मिश्रा, प्रधानाध्यापक विजय पासवान ने रवाना किया. सीओ ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्र-छात्राओं का बौद्धिक विकास करना है. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का प्रत्यक्ष अवलोकन करने से बच्चों को नई चीजें सीखने और समझने का अवसर मिलता है. . प्रधानाध्यापक ने कहा कि भ्रमण के दौरान बच्चों को जानकारी मिलेगी. इससे बौद्धिक विकास होगा. शिक्षक संजय कुमार सुमन ने कहा कि स्कूली बच्चों को बिहार के ऐतिहासिक सांस्कृतिक और दर्शनीय स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. मौके पर शिक्षक प्रतिभा गुप्ता, प्रीति कुमारी, प्रिया नंदी, उमेश प्रसाद यादव, अमरजीत कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >