शिक्षक व अभिभावक गोष्ठी में स्कूलों में संचालित योजनाओं की दी गयी जानकारी

शिक्षक व अभिभावक गोष्ठी में स्कूलों में संचालित योजनाओं की दी गयी जानकारी

प्रतिनिधि चौसा जनता उच्च विद्यालय चौसा, गांधी उच्च विद्यालय अरजपुर, रघुनाथ विधा मंदिर स्कूल, कलासन उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मणियां सहित अन्य स्कूलों में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने भाग लिया. गोष्ठी में सर्वप्रथम अभिभावकों को शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी. इसके बाद विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन से संबंधित विषय वस्तु आदि पर चर्चा की गयी. अभिभावकों ने भी विचार रखे. शिक्षकों तथा प्रधानाध्यापकों ने इस अवसर पर कहा कि विद्यालय में किसी संसाधन की कमी नहीं है नामांकित छात्र-छात्राओं को नियमित स्कूल भेजे, ऐसे में बच्चों का पठन-पाठन किसी भी प्रकार से अवरुद्ध नहीं होगा. इससे बच्चों की पढ़ाई को फिर से पटरी पर लाने में काफी परिश्रम तथा समय लगता है. इस आग्रह पर अभिभावकों ने भी सहयोग का वादा किया तथा अपने-अपने बच्चों की निगरानी के साथ-साथ उन्हें पढ़ने के लिए उचित अवसर तथा माहौल देने का वादा किया. अभिभावकों ने विद्यालय के द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की गयी. मौके पर हेडमास्टर ब्रज किशोर प्रसाद, लालबिहारी यादव,राजेंद्र यादव, शाहनवाज आलम,मृत्युंजय कुमार, शिक्षक नौशाद आलम,इंद्रजीत कुमार,अभिषेक कुमार,अब्दुल मतीन, कल्याण कुमार, सौरभ कुमार,पंकज कुमार यादव,अजहर अली, जटेश जा, शिक्षिका पिंकी कुमारी, सीमा कुमारी,कंचन भारती,नुजहत बानो,अभिभावक अनिल पोद्दार,बिपिन बिहारी, सरिता कुमारी अनीता देवी आदि मौजूद थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >