रामनवमी पर्व को लेकर श्रीनगर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

हुुुड़दंग न मचाएं एवं नशा मुक्त होकर पर्व का आनंद लें.

कुमारखंड, मधेपुरा. सामाजिक सद्भाव एवं शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाने को लेकर श्रीनगर पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला. श्रीनगर थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान और चौकीदारों के साथ मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला गया. श्रीनगर पुलिस थाना क्षेत्र के रामनगर महेश, पोखरिया टोला, पुरैनी, परमानंदपुर, मंगडवारा, इसराइन बेला, घौडदोल, रहटा टोला, लक्ष्मीपुर भगवती सहित अन्य जगहों व बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान श्रीनगर थानाध्यक्ष अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ बाइक व चार पहिया वाहन से घूम घूम कर शांतिपूर्ण वातावरण मेंं रामनवमी पर्व मनाने और इस दौरान बगैर लाइसेंस के जुलूस नहीं निकालने की अपील की. उन्होंने लोगों से अपील करते हुये कहा कि हुुुड़दंग न मचाएं एवं नशा मुक्त होकर पर्व का आनंद लें. उन्होंने कहा कि सौहार्द पूर्ण वातावरण के साथ पर्व मनाते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें. फ्लैग मार्च के दौरान मुख्य रूप से थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार के अलावा अपर थानाध्यक्ष एसआई नागेंद्रकुमार, एसआई विकास पासवान, एएसआई राकेश कुमार सिंह, चौकीदार संतोष कुमार, मोजीबुर्रहमान,पप्पू पासवान, अशोक पासवान, पवन पासवान, संजय पासवान,मो आसिफ ,रुपेश राज, सोनू कुमार ,रशीद अहमद सहित पुलिस बल के जवान एवं अन्य चौकीदार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >