एसटीईटी अभ्यर्थियों पर पुलिसिया दमन निंदनीय -आइसा

एसटीईटी अभ्यर्थियों पर पुलिसिया दमन निंदनीय -आइसा

मधेपुरा. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने पीएस कॉलेज गेट पर एसटीईटी छात्रों पर पुलिसिया दमन के खिलाफ प्रतिवाद सभा आयोजित कर विरोध दर्ज किया. आइसा जिला सचिव पावेल कुमार ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार ने लोकतांत्रिक आवाज को पुलिस के बल से कुचलने का प्रयास जारी है. शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे एसटीईटी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज और डराने-धमकाने की कार्रवाई बताती है कि यह सरकार छात्रों की समस्याओं को हल करने की बजाय पुलिसिया धौंस दिखाकर उनके न्याय अधिकार की मांग की, संघर्षों को खत्म कर देना चाहती है. बीएनएमयू अध्यक्ष अरमान अली ने कहा कि एसटीईटी परीक्षा पिछले डेढ़ साल से लंबित है. सरकार बिना इसे आयोजित किये टीआरइ -4 परीक्षा कराने की बात कर रही है. वहीं मीडिया प्रभारी राजकिशोर राज और विकास कुमार ने कहा कि टीआरई -4 एक जुमला बनकर रह जायेगा. वहीं सुमन भारती ने कहा कि छात्रों की मांगों को प्राथमिकता देकर, लोकतांत्रिक तरीके से संवाद किया जाय. मौके पर विकास कुमार, मृत्युंजय कुमार, राकेश रोशन, कृष्णा कुमार, आरव कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >