रामनवमी को लेकर पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च

रामनवमी को लेकर पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च

मधेपुरा.

जिला मुख्यालय में रामनवमी को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसका नेतृत्व सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को रामनवमी त्योहार को लेकर जिले के विभिन्न कस्बों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की. सदर थाना पुलिस व सशस्त्र बल के द्वारा फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च में पुलिस बल के अलावा आइटीबीपी सशस्त्र बल, पुलिस बल के जवान शामिल थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि जिले में होली को लेकर विशेष पुलिसिंग व्यवस्था की गयी है. वही मौके पर सदर अपर थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती , एसआइ संतोष सिंह,संतोष यादव,संतोष कुमार, सोमू कुमार,सिपुल कुमार ,सोनू कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >