पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए किया पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए किया पौधरोपण

चौसा. विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा मंदिर परिसर व सभी पंचायतों पौधरोपण किया. स्वच्छता विभाग के प्रखंड समन्वयक सीताराम ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी संस्थानों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है. उन्होंने आमलोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों और सड़कों के किनारे कूड़ा-करकट न फैलाएं और स्वच्छता को अपने दिनचर्या में शामिल करें. सफाई अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा, कांच की बोतलों और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल वस्तुओं को अलग-अलग करके एकत्र किया गया और कहा कि प्लास्टिक कचरा हमारे पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है और इसके लिए जागरूकता जरूरी है. मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय कुमार, यासीर हामीद, रतन कुमार, राहुल कुमार यादव, विकास कुमार, सुमन कुमार, मो अली, स्वच्छता कर्मी पवन कुमार साह, बटेश्वर चौधरी, मनीष कुमार, मो नीजाम अंसारी, आशीष कुमार, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >