बिहारीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित हथिऔंधा पंचायत मोतीचक टोला में बजरंगबली स्थान में श्री श्री 108 त्रृकुंज रामधुनी अष्टआम संकीर्तन संघ का 64वां महावार्षिक अधिवेशन शुरू हो गया है. मौके पर कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली. कलश शोभायात्रा मोतीचक बजरंगबली स्थान से प्रारंभ होकर पूर्णिया जिले के चर्चित मंदिर बाबा बरूनेशवर स्थान पहुंची, जहां वैदिक मंत्रों उच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने जल भरकर पूजा-अर्चना की. यज्ञ स्थल पर विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ त्रृकुंज रामधुनी 72 घंटे अष्टआम संकीर्तन का शुभारंभ मेला अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष शिव कुमार भगत ने किया. मौके पर महामंत्री मनोहर यादव, नागेश्वर मंडल, कोषाध्यक्ष अक्षय पटरा और सभापति रविंद्र यादव ने अहम भूमिका निभायी. मंदिर पुजारी सुरेश मंडल, बिनोद मंडल, जनार्दन भगत, दिलीप मंडल, सुमन कुमार, दिनेश मंडल, प्रमोद कुमार मंडल, बालकृष्ण कुमार मंडल, बिजल मंडल, ललन मंडल, हीरालाल मंडल, मनोहर कुमार मंडल एवं सिकेंद्न मंडल, लखन मंडल, संतोष मंडल, धर्म कुमार, धिरो मंडल, अंबिका कुमार, राजेश कुमार मंडल, मनोहर लाल मंडल, केदार मंडल, मुशो मंडल, रामेश्वर मंडल आदि मौजूद थे.
रामधुनी संकीर्तन का 64वां अधिवेशन शुरू, निकाली गयी शोभायात्रा
रामधुनी संकीर्तन का 64वां अधिवेशन शुरू, निकाली गयी शोभायात्रा
