किराना दुकानदार से अपराधियों ने मांगा सिगरेट व गुटखा, मना करने पर मुंह में मारी गोली

किराना दुकानदार से अपराधियों ने मांगा सिगरेट व गुटखा, मना करने पर मुंह में मारी गोली

मधेपुरा. शहर के टीपी कॉलेज के पास मंगलवार की देर रात अपराधियों ने सिगरेट व गुटखा नहीं देने पर किराना दुकानदार पिंटू केशरी को मुंह में गोली मारकर घायल कर दिया. घायल का इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. मधेपुरा निवासी हरिहर केशरी के पुत्र 35 वर्षीय पिंटू केशरी टीपी कॉलेज के पास 12 वर्षों से किराना दुकान चलाता है. परिजनों के अनुसार रोजाना की तरह मंगलवार रात करीब 12 बजे दुकान बंदकर घर जाने की तैयारी में था. इस दौरान बाइक सवार अपराधी पहुंचे, सिगरेट व गुटखा की मांग की. दुकानदार पिंटू ने दुकान बंद होने की बात कहकर मना किया. इस पर कहासुनी हो गया. गुस्साये अपराधियों ने मुंह में गोली मार दी. घटना के समय भाई पप्पू केशरी व स्टाफ शाहनवाज मौजूद थे. इसके बाद पीड़ित को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. वहां से सहरसा रेफर कर दिया. अनुमंडल पुलिस अधिकारी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि रात 12 बजे बाइक सवारों ने सिगरेट-गुटखा मांगा. मना करने पर गोली चलायी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों से जांच जारी है. वही आसपास के दुकानदारों में ने सुरक्षा की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >