कच्ची सड़क नहीं बनने से लोगों को होती है काफी परेशानियां

शायद वे लोग जीत कर जाने के बाद भूल जाते हैं. पंचायत के मुखिया गोपाल ठाकुर से संपर्क किया तो उनका कहना है कि सड़क नहीं बनने से दिक्कत तो होती है.

कुमारखंड, मधेपुरा.

प्रखंड के बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित भगवती स्थान वार्ड संख्या 11 परसाही टोला से लेकर कब्रिस्तान होते हुए पूर्व नोनियारी टोला वार्ड संख्या 10 तक जाने वाली कच्ची सड़क नहीं बनने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां दोनों वार्ड के स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब से पंचायती राज का गठन हुआ है. उससे पहले से इस कच्ची सड़क पर किसी का ध्यान अभी तक नहीं गया है. जबकि दोनों वार्डो का मुख्य निकास यह कच्ची सड़क है. आबादी की बात करें तो लगभग दोनों वार्ड मिलकर कुल- 12 सौ से 14 सौ के करीब लोग यहां निवास करते है. बरसात के मौसम में हम लोगों को काफी दिक्कत होती है एवं लगभग आवागमन बंद हो जाती है.

दोनों वार्ड में रहने वाले लोग जैसे श्याम सुंदर मुखिया, बद्री दास, मो मुजीम खान, मो अमीरुल खान, राजपाल मुखिया, पवन भगत, कुलदेव शाह, उमेश शाह और भगवती स्थान के पुजारी हनुमान भगत का कहना है कि हम लोग बार-बार पंचायत के प्रतिनिधि को इस कच्ची सड़क की समस्या बताते हैं. परंतु शायद वे लोग जीत कर जाने के बाद भूल जाते हैं. पंचायत के मुखिया गोपाल ठाकुर से संपर्क किया तो उनका कहना है कि सड़क नहीं बनने से दिक्कत तो होती है. उन लोगों को चिंता करने की कोई बात नहीं है अभी हमारे पास समय है आप लोगों का यह सड़क जरूर बनेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >