सेमिनार में भाग लेंगे बीएनमंडल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का हुआ चयन

सेमिनार में भाग लेंगे बीएनमंडल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का हुआ चयन

मधेपुरा. बिहार लोक भवन पटना की संस्था महिला इमदाद कमेटी द्वारा आयोजित सेमिनार में निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से भाग लेने के लिए भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के पांच-पांच छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है. समाज के वंचित बच्चों व रेलवे स्टेशन आदि पर प्रायः ड्रग्स के सेवन की बढ़ती प्रवृति पर रोक लगाने व नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए सेमिनार का विषय ””रिस्टोरिंग चाइल्डहुड प्रिवेंटिंग ड्रग एब्यूज एंड रेइंटेग्रेशन ऑफ चिल्ड्रेन इन नीड ऑफ केयर एंड प्रोटेक्शन”” रखा गया है. जानकारी देते हुए क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद् के उप निदेशक डॉ जैनेन्द्र कुमार ने बताया कि कुलपति प्रो बीएस झा के निदेशानुसार इस संबंध में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सबसे पहले छात्र-छात्राओं के बीच महाविद्यालय स्तर पर ””चिल्ड्रेन इन नीड ऑफ केयर एंड प्रोटेक्शन प्रेवेंटिंग ड्रग एब्यूज एंड स्ट्रीथनिंग पाथवे फॉर रहेबिलिटेशन एंड रेइंटेग्रेशन”” विषय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. लोक भवन के निर्देशानुसार निबंध की शब्द सीमा 500 शब्दों रखी गयी थी. प्रतिभागी हिंदी और अंग्रेजी में से किसी एक भाषा में निबंध लिख सकते थे. निबंध में प्लेजरिज्म और एआइ वेरिफिकेशन की भी बाध्यता थी. महाविद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों के सर्वश्रेष्ठ निबंध को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है. चयनित छात्राओं की सूची आशिका पासवान (एलएमएनएस काॅलेज, वीरपुर), चांदनी कुमारी (एमएचएम काॅलेज सोनवर्षा), अरीसा खातून (एलएमएनएस काॅलेज, वीरपुर), स्वाति सुमन (यूवीके काॅलेज, कड़ामा), मौसम कुमारी (आरजेएम काॅलेज, सहरसा) चयनित छात्रों की सूची आदित्य कुमार चौधरी (एलएमएनएस. काॅलेज, वीरपुर) कर्ण सिंह (एमएलटी काॅलेज, सहरसा) सूरज कुमार (बीएसएस काॅलेज, सुपौल) गौरव कुमार (पार्वती साइंस काॅलेज, मधेपुरा) कृष्ण कुमार (आरएम काॅलेज, सहरसा)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >