ईद,चैती मेला व रामनवमी को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

ईद,चैती मेला व रामनवमी को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज आदर्श थाना परिसर में मंगलवार को ईद, चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम एसजेड हसन ने की. बैठक में एसडीएम ने कहा कि लोग आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार को मनायें. ताकि आपसी भाइचारे कायम रहे. उन्होंने कहा कि रामनवमी को लेकर निकलने वाली जुलूस की अनुमति आयोजन कमेटी के सदस्यों को लेना अनिवार्य होगा. जुलूस के दौरान हुड़दंग मचाने वालों की विरुद्ध प्रशासन सख्ती से निपटेगी. जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी. वहीं चैती दुर्गा पूजा मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरण के आड़ में अश्लील व भोजपुरी डांस की अनुमति नहीं प्रदान की जायेगी. सिर्फ धार्मिक भजन, प्रवचन, कीर्तन व नाटक की अनुमति प्रदान की जायेगी. ताकि मेला में शांति व्यवस्था कायम रह सके. ईद त्योहार को लेकर ईदगाह व जाने वाले मार्गों की साफ-सफाई ग्राम पंचायत क्षेत्र में मुखिया और नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता पदाधिकारी करना सुनिश्चित करेंगे. बैठक में एसडीपीओ अविनाश कुमार, सीओ हरिनाथ राम, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, जेई हरिश्चंद्र मुखिया, चेयरमैन प्रतिनिधि टीपू मिश्रा, पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष खोखा सिंह, कांग्रेस नेता प्रकाश मिश्रा, विहिप प्रखंड अध्यक्ष रंजीत राणा,पूर्व मुखिया अब्दुल अहद, संजीव झा,सरपंच मनोज सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रीतम मंडल, मुखिया ध्रुव ठाकुर, पंकज सिंह,मणि सहनी, महिला नेत्री अन्नु देवी, वार्ड पार्षद अजय मंडल, संजय मार्शल, संतोष मंडल, संतोष यादव, कमलेश्वरी मेहता, सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव,मंजय सिंह, किशोर यादव आलोक यादव, विनोद यादव,गनगन चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >