पंचायत समिति की हुई बैठक

पंचायत समिति की हुई बैठक

आलमनगर.

प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रमुख बेचनी देवी ने की.

बैठक में खापुर पंचायत के मुखिया ने लेबर इंस्पेक्टर को आलमनगर कम से कम दो दिनों का समय देने की मांग की. वहीं खापुर पंचायत के वार्ड छह में छह महीने से ट्रांसफाॅर्मर जला हुआ है. सदस्यों ने शिक्षा समिति की बैठक महीने में एक बार करने की मांग की. नरथुआ भागीपुर पंचायत के कर्मी की बायोमेट्रिक से उपस्थित दर्ज नहीं करने पर मुखिया ने आपत्ति जतायी.

भागीपुर पंचायत के मुखिया ने बताया कि शौचालय के लाभार्थियों का इंट्री नहीं हो रहा है. मौके पर बीडीओ अजय कुमार, उपप्रमुख अवधेश मंडल, मुखिया रमेश कुमार रमन, राहुल कुमार, राजेश रोशन, पंचायत समिति चतुरानंद गुप्ता, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >