2.88 करोड़ की लागत से पंचायत सरकार भवन का होगा निर्माण

2.88 करोड़ की लागत से पंचायत सरकार भवन का होगा निर्माण

प्रतिनिधि, मुरलीगंज

मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर व दिग्घी पंचायत में बुधवार को पंचायत सरकार भवन का सांसद दिनेश चंद्र यादव व बिहारीगंज के विधायक निरंजन कुमार मेहता ने शिलान्यास किया. सांसद व विधायक ने योजना से संबंधित जानकारी दी. बताया गया कि योजना व विकास विभाग स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल द्वारा 2.88 करोड़ की लागत से पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जाना है. कार्य प्रारंभ कि तिथि अगस्त 2024 तथा अक्तूबर 2025 कार्य समाप्ति की तिथि निर्धारित किया गया है. मौके पर मुखिया अमित कुमार, जदयू नेता यादव उमेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >