हमारा शौचालय हमारा भविष्य को लेकर चलाया अभियान

हमारा शौचालय हमारा भविष्य को लेकर चलाया अभियान

चौसा. मुरलीगंज उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलोडिह में स्वच्छ भारत मिशन लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शनिवार को हमारा शौचालय हमारा भविष्य अभियान चलाया गया. अभियान में सभी छात्र-छात्राएं उत्साहित थे. एसएलटीएस एक्टिविटीज की शुरुआत होते ही स्वच्छता के बारे में राज्य संसाधन सेवी ने बताया. गुड्डू कुमार बैठा ने बच्चों स्वच्छता की पाठ व संपूर्ण स्वच्छता की जानकारी व फायदे बताए एवं बच्चों से हाथ धुलाई कराया. मुखिया की अध्यक्षता में दयानंद कुमार यादव के हमारा घर और स्कूल साफ रहेगा, तो सबसे ज्यादा फायदा किसे होगा… हमें जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए. बच्चों को शौचालय निर्माण, उसके नियमित उपयोग एवं सूखे और गीले कचरे की सही पहचान और निपटान के बारे में बताया गया. चर्चा के दौरान बच्चों से उनके गांव में भी सबको साफ शौचालय और सही कचरा प्रबंधन की बात बता लोगों को जागरूक करने की अपील की. कार्यक्रम में स्वच्छता पर्यवेक्षक अभिमन्यु कुमार, रामरतन कुमार सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे. इनके अलावे मनीष कुमार गौरव, आयुष गुप्ता, सूजन कुमार, अंशिका मौर्या, राखी सिंह, भारती नूतन देवी, सुनीता देवी, मुन्नी कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >