फुलौत में अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन प्रारंभ

फुलौत में अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन प्रारंभ

चौसा. फुलौत क्षेत्र के ज्वालामुखी मंदिर फुलौत में दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ शुरू हो गया है. महायज्ञ में रामलीला व कृष्ण लीला की मंडली के कलाकारों ने प्रस्तुति दी. झांकी देखने के लिये श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग रही है. पूर्व मुखिया पंकज कुमार मेहता ने बताया कि विवाह पंचमी के अवसर पर माता ज्वालामुखी के मंदिर में 24 घंटे का अष्टयाम महायज्ञ के आयोजन को लेकर आसपास के टोल मोहल्ले तथा श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है. महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में भक्ति में वातावरण माहौल बना हुआ है. मौके पर पूर्व मुखिया रामदेव मेहता, बिंदेश्वरी मेहता, नागेश्वर मेहता, चरित्र मेहता, पुलिस मेहता, अवधेश मेहता, सदानंद मेहता, बिलाश मेहता, गंगाधर मेहता, लड्डू मेहता, मुकेश मेहता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >