सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल

डायल 112 को कॉल कर गम्हरिया पीएससी में भर्ती कराया.

गम्हरिया थाना क्षेत्र के टोका गांव में रविवार के सुबह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चालक ने पुल में ठोकर मारते हुए गड्ढे में ट्रैक्टर गिरा दिया. ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर से दबे हुए चालक को बाहर निकाला और डायल 112 को कॉल कर गम्हरिया पीएससी में भर्ती कराया. गंभीर स्थिति देखते हुए गम्हरिया पीएचसी ने मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि औराही निवासी राजू मेहता का ड्राइवर सिंटू शर्मा ट्रैक्टर लेकर कहीं जा रहा था कि अचानक टोका पुल के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर गड्ढे में चला गया, जिसके कारण चालक ट्रैक्टर में दबकर घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >