करेंट से एक व्यक्ति की हुई मौत

करेंट से एक व्यक्ति की हुई मौत

घैलाढ़. थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्ती पंचायत के चिकनौटवा गांव वार्ड नंबर नौ में गुरुवार को मोटर में तार जोड़ने के क्रम में करेंट लगने से 40 वर्षीय लालेश्वर यादव उर्फ लाल यादव झुलस गया. परिजनों व ग्रामीणों ने आनन-फानन में सीएचसी ले गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ललन कुमार ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. लालेश्वर यादव आदर्श महाविद्यालय घैलाढ़ जीवछपुर में लिपिक पद पर कार्यरत था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >