बाइक-ऑटो की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर

बाइक-ऑटो की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर

कुमारखंड . मीरगंज-जदिया एसएच 91 पर बुधवार की देर रात बाइक व ऑटो में टक्कर हो गयी, जिससे एक व्यक्ति की मौत गई, जबकि दो व्यक्ति जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार रहटा पंचायत के भवानीपुर गांव स्थित मीरगंज-जदिया पथ पर धर्मकांटा के समीप कुमारखंड की ओर से जा रही ऑटो व बाइक में टक्कर हो गयी, जिससे बाइक चालक व सवार जख्मी हो गया. वहीं ऑटो पर बैठे रामपुर निवासी नागेश्वर ठाकुर (60) की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई. बाइक चालक मुरलीगंज थाना के पड़वा नवटोल पंचायत निवासी चंदन कुमार व सौरभ यादव है. दोनों का इलाज जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >