लूट की कोशिश मामले में एक गिरफ्तार

लूट की कोशिश मामले में एक गिरफ्तार

सिंहेश्वर. सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन में वर्ष 2024 में लूट के प्रयास मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व के प्राथमिकी के एक अभियुक्त साहूगढ़ वार्ड छह निवासी त्रिभुवन यादव को साहूगढ़ से गिरफ्तार किया गया है. बताया कि इस कांड में सुखासन वार्ड संख्या 12 निवासी मो ताजउदीन के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसमें बताया गया था कि अपने घरेलू कार्य से सिंहेश्वर बाजार आया था. तथा काम कर अपने घर सुखासन लौटने के दौरान सुखासन नहर पर बने पुलिया पर पहुंच तो पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने मुझे घेर लिया तथा गाली गलौज करते हुए कनपट्टी पिस्तौल सटा कर मोबाइल व पैसा छीनने लगा. इसी क्रम में पुलिस की गाड़ी वहां पहुंच गयी. अपराधियों के भागने के क्रम में हल्ला के आवाज पर ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तीन अपराधी एवं चार बाइक को पूर्व में पकड़ा गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ाए युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >