पैसा छीनने व मारपीट करने के मामले में एक गिरफ्तार

पैसा छीनने व मारपीट करने के मामले में एक गिरफ्तार

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर

थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरारी में पोस्ट ऑफिस का पैसा छीनने व मारपीट कर जख्मी करने के मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि गत दिनों बेहरारी वार्ड संख्या एक निवासी बिनोद कुमार विमल ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा था कि वह अपने दरवाजे पर पोस्ट ऑफिस में काम कर रहा था. इसी दौरान पड़ोसी विक्रम कुमार, राजू कुमार सहित अन्य पोस्ट ऑफिस में घुस कर मारपीट व लूटपाट किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड के अनुसंधान अधिकारी केडी यादव ने बेहरारी वार्ड संख्या एक निवासी विक्रम यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >