जाली नोट के साथ दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

जाली नोट के साथ दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

पुरैनी. प्रखंड क्षेत्र के वंशगोपाल पंचायत अंतर्गत भटौनी गांव से मंगलवार को ग्रामीणों ने जाली नोट के साथ दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. जानकारी के अनुसार भटौनी निवासी दिनेश मंडल, रवि मंडल, मिथिलेश मंडल, पप्पू मंडल, दीपक कुमार ,अंकित कुमार, सज्जन यादव, चंद्रशेखर यादव, हीरो सिंह, नंदलाल सिंह, दीपक सिंह, राजेश कुमार, मिथुन कुमार आदि ने बताया कि गांव के ही एक दुकानदार दिनेश मंडल से बाइक पर सवार दो युवक ने दो सौ रुपये के नोट देकर सामान मांगा. दुकानदार को संदेह होने पर जाली नोट देने पर आपति जतायी. दोनों युवक ने दावा करते हुए कहा कि पेट्रोल पंप पर रुपया लिए जाली नोट नहीं है. दो सौ की नोट में से बीस रुपया काटकर 180 रुपया उन दोनों युवक को दे दिया गया. दुकानदार ने पुत्र रवि कुमार को बुलाया और दो सौ रुपया नोट देखन के बात बोला कि जाली नोट है. इसके बाद लोगों ने दोनों युवक को पकड़ लिया. इसकी सूचरा डायल 112 नंबर पुलिस को दी. जब युवक की तलाशी ली गयी, तो उसके पास से दो सौ रुपए के 23 जाली नोट मिला. दोनों की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रजनी, प्रसादी चौक वार्ड 16 निवासी शशीधर दास के पुत्र रमेश कुमार (25) वहीं वार्ड 17 निवासी लिखन दास के पुत्र नीतीश कुमार (28) के रूप में पहचान हुई. थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि जाली नोट मामले में दो युवकों को थाना लाया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >