अग्निशमन सेवा सप्ताह की हुई शुरूआत

अग्निशमन सेवा सप्ताह की हुई शुरूआत

मधेपुरा. जिले में ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह (14–20 अप्रैल 2026) की शुरुआत हो गयी. अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में पहले दिन शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गयी. वहीं शहर के प्रमुख अस्पतालों में मॉक ड्रिल कर आपदा से निपटने की तैयारी का परीक्षण किया गया. सुबह फायर स्टेशन परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अग्निशमन कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों के बलिदान को याद किया. इस दौरान अग्नि सुरक्षा के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया गया. इसके बाद दिनभर शहर में सुरक्षा जागरूकता को लेकर कई अहम गतिविधियां संचालित की गयी. सदर अस्पताल और जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अग्निशमन विभाग की टीम ने मॉक ड्रिल आयोजित कर इमरजेंसी हालात से निपटने का प्रदर्शन किया. ड्रिल के दौरान आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. अग्निशमन कर्मियों ने अस्पताल स्टाफ के साथ मिलकर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने, फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग, धुएं से बचाव और इवैक्यूएशन प्लान के क्रियान्वयन का अभ्यास कराया. कार्यक्रम के मुताबिक 15 अप्रैल को स्कूलों में बच्चों को फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण एवं उपकरणों का डेमो दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >