डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल को किया सम्मानित

डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल को किया सम्मानित

मधेपुरा. किशनगंज में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उत्तर बिहार के प्रांत कार्यकारिणी परिषद की बैठक में शामिल होने आए बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल का मधेपुरा इकाई ने स्वागत किया. मौके पर विभाग प्रमुख प्रो ललन प्रसाद अद्री एवं प्रांत उपाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर उपस्थित थे. डॉ शेखर ने बताया कि डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल मूलतः झारखंड के गढ़वा जिले से हैं. वे विद्यालयी जीवन से ही परिषद के संपर्क में हैं तथा वर्ष 2009 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं. झारखंड के युवाओं को भ्रमित करने वाले षड्यंत्रों को परास्त कर आपने ‘जुटान’ जैसे विभिन्न सफल प्रयोगों से जनजातीय विद्यार्थियों को अवसर दिलाया. उन्होंने बताया कि डॉ शुक्ल ने परिषद में विभिन्न सांगठनिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >