ऑटो चालक से छिनतई करने का एक आरोपी गिरफ्तार

ऑटो चालक से छिनतई करने का एक आरोपी गिरफ्तार

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत जजहट सबैला में ऑटो चालक से छिनतई करने के मामले में एक युवक पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि अप्रैल में सिंहेश्वर से से रहे चालक से सोने का चकती और दो हजार रुपया छीनने को लेकर मामला दर्ज किया गया था. इस कांड में एक आरोपी को पहले ही न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है. जबकि दूसरा आरोपी मधेपुरा के नौलखिया निवासी कृष्णा कुमार को गिरफ्तार किया. पीड़ित सहरसा जिला के सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भद्दी निवासी ऑटो चालक नीतीश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आवेदन में बताया था कि वह सत्संग स्थल से सवारी लेकर जा रहा था. इसी बीच सबैला स्कूल के पास उसकी गाड़ी रोककर छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >