अतिक्रमण मामले की जांच में पहुंचे अधिकारी

अतिक्रमण मामले की जांच में पहुंचे अधिकारी

ग्वालपाड़ा. ग्वालपाड़ा प्रखंड व अरार थाना क्षेत्र अंतर्गत टेमाभेला पंचायत के पड़ोकिया गांव में सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर लेने का मामला सामने आया है. इसको लेकर टेमाभेला पंचायत के मुखिया विजय कुमार विमल ने सीओ व अरार थाना को आवेदन दिया है. मुखिया ने बताया कि पड़ोकिया गांव निवासी प्रभाष राम, शंभू राम पिता महेंद्र राम, जोगिंदर राम पिता त्रिवेणी राम सरकारी जमीन को अतिक्रमित कर लिया है. मुखिया ने सीओ से सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाने की मांग की है. सोमवार की अतिक्रमित भूमि की जांच के लिए अधिकारी पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >