पोषण पखवारा आठ से 22 अप्रैल तक

पोषण पखवारा आठ से 22 अप्रैल तक

मधेपुरा. पोषण अभियान अंतर्गत आइसीडीएस निदेशालय के निर्देश के आलोक में जिले में आठ से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवारा का आयोजन किया जा रहा है. पोषण पखवारा के दौरान सेविकाओं द्वारा अपने क्षेत्र के लाभुकों को जीवन के प्रथम हजार दिन, मिशन लाइफ, कुपोषण, पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों द्वारा स्वयं पंजीकरण व अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजने के लिए सेविकाओं द्वारा अपने पोषक क्षेत्र के लाभुकों को जागरूक किया जा रहा है. इस दौरान सेविकाओं द्वारा रैली के माध्यम से विशेष प्रचार- प्रसार किया जा रहा है. इसी क्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रश्मि कुमारी द्वारा मुरलीगंज परियोजना अंतर्गत दिघी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 112 व 107 पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि गोद भराई कार्यक्रम गर्भवती माताओं को गर्भवस्था के दौरान खान- पान, साफ- सफाई, चिकित्सीय सलाह, प्रसव पूर्व व प्रसव पश्चात होने वाले तैयारी के बारे में सेविका द्वारा जानकारी दी जाती है. जिला समन्वयक अंशु कुमारी ने कहा कि अब पोषण ट्रैकर पर पंजीकृत लाभुक अपना विस्तृत जानकारी मोबाइल के माध्यम से लॉगिन करके खुद देख सकते हैं. सभी अभिभावक पोषण ट्रैक्टर पर पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. कार्यक्रम में सेविका रीमा कुमारी, रूबी देवी, सहायिका रूपा कुमारी, अर्हुलिया देवी, प्रखंड समन्वयक आशीष कुमार व महिला पर्यवेक्षिका श्वेतनिशा के साथ- साथ कई लाभुक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >