लूटकांड का अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

लूटकांड का अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

ग्वालपाड़ा . पुलिस ने बाइक लूटकांड के अप्राथमिकी अभियुक्त लड्डू मुखिया को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी लड्डू मुखिया के विरुद्ध ग्वालपाड़ा थाना में थाना कांड संख्या 254/24 दर्ज है. वह फरार चल रहा था. पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरी ओर हत्याकांड के फरार आरोपी बिनोद यादव उर्फ हगना यादव के घर की कुर्की जब्ती की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >