राष्ट्रीय लोक अदालत आज

राष्ट्रीय लोक अदालत आज

मधेपुरा. व्यवहार न्यायालय के परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इसमें न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं व तृतीय वर्गीय कर्मचारियों व चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की सात बैंचों का गठन उक्त वादों के निष्पादन के लिए बातचीत के माध्यम से किया जायेगा. लोक अदालत में आपराधिक शमनीय मामलों धारा 138 के अंतर्गत एनआइएक्ट के मामलों, बैंक वसूली के मामलों, एमएसीटी के मामलों, श्रम विवाद के मामलों, बिजली व पानी के बिल (गैर शमनीय को छोड़कर), वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामलों, वेतन व भत्ते तथा मानसिक लाभ से संबंधित सेवा मामलों, राजस्व मामलों (केवल जिला न्यायालयों व उच्च न्यायालयों में लंबित), अन्य सिविल मामलों (किराया, मौलिक अधिकार, निषेधाज्ञा वाद, विशिष्ट निष्पादन वाद) आदि के मामलों के निपटारे किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >