पाइप टूटे रहने के कारण वार्ड नंबर 12 में नल-जल योजना है बंद

पाइप टूटे रहने के कारण वार्ड नंबर 12 में नल-जल योजना है बंद

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित योजनाओं का अधिकारियों ने जांच की. नयानगर पंचायत में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सत्यनारायण रजक, शाहजादपुर में बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित व खाड़ा में बीसीओ दीपेश कुमार मोदक ने नल-जल योजना, आंगनबाड़ी केंद्र सहित जनवितरण प्रणाली विक्रेता की दुकानों की जांच की. नयानगर में बीपीआरओ ने बताया कि डीलर विपिन कुमार सिंह के पीडीएस दुकान की जांच की. आंगनबाड़ी पासवान टोला केंद्र संख्या 49 के जांच के दौरान सेविका बेबी ठाकुर सहित सहायिका ड्रेस में मौजूद थीं. शाहजादपुर में बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित द्वारा वार्ड नंबर 13 के डीलर मनोज राम के पीडीएस दुकान, वार्ड 15 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 33 सहित नल-जल योजना की जांच की. बीडीओ ने बताया कि वार्ड 12 में नल-जल का पाइप टूटे रहने से आपूर्ति बंद पड़ा हुआ था. खाड़ा में बीसीओ ने भी योजनाओं की जांच की. स

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >