अब तक 27 लाख से अधिक का हो चुका है नामांकन

अब तक 27 लाख से अधिक का हो चुका है नामांकन

सिंहेश्वर. बीपी मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बिहार सरकार द्वारा संचालित कुशल युवा केंद्र की बैठक हुई, जिसमें कोसी क्षेत्र के रीजनल मैनेजर महेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक पूरे बिहार में कुशल युवा कार्यक्रम में 27 लाख से अधिक नामांकन हो चुका हैं. उन्होंने आगामी बैचों में अधिक से अधिक नामांकन, मार्केटिंग गतिविधियों की संभावनाओं और रणनीतियों पर चर्चा की. रीजनल मैनेजर ने केंद्र संचालकों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों को केवाईपी के महत्व से अवगत कराएं और उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें. बैठक में जिन केंद्रों का इंटेक 40 प्रतिशत से कम उपयोग किये गए है. उन्हें विशेष गाइडलाइंस दिया. बैठक में डीएसएम मनीष कुमार सिंह, क्लस्टर मैनेजर श्याम सुन्दर कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >