मधेपुरा कॉलेज में मूल्यांकन के पहले दिन 150 से अधिक परीक्षकों ने दिया योगदान

मधेपुरा कॉलेज में मूल्यांकन के पहले दिन 150 से अधिक परीक्षकों ने दिया योगदान

मधेपुरा.

कॉलेज मधेपुरा में शनिवार को डिग्री तीन सेमेस्टर के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य के पहले दिन 150 से अधिक परीक्षकों ने योगदान दिया.

मधेपुरा कॉलेज की सहायक प्राचार्य प्रो मनोज भटनागर ने बताया कि मूल्यांकन निदेशक सह प्राचार्या डाॅ पूनम यादव की निगरानी हुई. उन्होंने कहा सत्र नियमितीकरण के प्रतिबद्धता के प्रति कुलपति डॉ विमलेंदु शेखर झा के नेतृत्व में टीम काम कर रही है.

मौके पर परीक्षक प्रो भीम कुमार, प्रो विजेंदर मेहता, प्रो अरुण कुमार, प्रो संजय यादव, प्रो उमेश कुमार, अभय कुमार, प्रो दिलीप सिंह आदि ने खुशी जाहिर करते हुये मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने पर परीक्षा नियंत्रक डॉ अरुण कुमार झा और कुलपति डॉ विमलेंदु शेखर झा के प्रति आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >