कुमारखंड. प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के साथ शनिवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रुपेश कुमार ने बैठक की, जिसमें डीलरों को राशन कार्ड के सभी सदस्यों का ई-केवाइसी जून तक पूरा करने का निर्देश दिया. एमओ ने बताया कि प्रखंड में अब तक करीब 73 प्रतिशत लाभार्थियों का ही ई-केवाइसी हुआ है. इसे शत प्रतिशत करना है. शत प्रतिशत आधार सिडिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड अंतर्गत सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को अपनी दुकान पर सूचना का प्रदर्शन करने, जन वितरण प्रणाली विक्रेता स्थानीय स्तर पर माइकिंग व अन्य प्रचार माध्यमों के द्वारा लोगों को जागरूक करें, ताकि बिना ई केवाइसी वाले राशन कार्ड के सदस्य निकटवर्ती विक्रेता के दुकान पर पहुंच कर ई-केवाइसी करा सकें. बैठक में मो शकील, अब्दुल रज्जाक, मो महमूद, मो नसीम, मो खातिम, शशिभूषण ठाकुर, प्रवीण मंडल, अब्दुल कैयुम, सुदीप कुमार, पैक्स अध्यक्ष सुधीर ठाकुर, अजय कुमार, रामकुमार मुखिया, चंदन यादव, संजीव कुमार सौरभ, विद्यानंद मंडल, डेजी कुमारी, गुंजन कुमारी, प्रियंका कुमारी, कविता कुमारी, प्रमोद कुमार राम, प्रीति रानी, देवेश कुमार, सरयुग चौधरी, नंदन कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
