बदमाशों ने महिला के गले से उड़ाया चेन, प्राथमिकी दर्ज

बदमाशों ने महिला के गले से उड़ाया चेन, प्राथमिकी दर्ज

प्रतिनिधि, मधेपुरा

शहर के जयप्रकाश नगर में एक महिला के गले से बदमाशों ने चेन छीनकर फरार हो गया. इस बाबत पीड़िता ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाने में दिये आवेदन में नगर परिषद के वार्ड नंबर छह जयप्रकाश नगर के निवासी व्रजनाभ मंडल की पत्नी कल्पना शरण ने कहा कि पुत्री के साथ बाजार से घर आ रही थी. इसी दौरान एक बाइक पर दो बदमाश ने चेन छीनकर फरार हो गया. पीड़िता ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र या मुख्यालय बाजार में महिलाओं की सुरक्षा का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है. उन्होंने सदर थाना में आवेदन देकर चेन बरामदगी की गुहार लगायीह ै.

इस बाबत सदर थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने कहा कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >